logo

मंत्री शिल्पी तिर्की ने दुर्गा पूजा पंडाल का किया उद्घाटन, दीपिका पांडेय भी हुई शामिल

शिल्पी2.jpg

द फॉलोअप डेस्क

शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा का आगमन हो चुका है। मां का पट खुलने के साथ महागौरी के दरबार में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। राज्य की कृषि पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने डोरंडा स्थित छप्पन सेट सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति और रांची मधुकम स्थित श्री काली मंदिर दुर्गा पूजा समिति के पूजा पंडाल का उदघाटन किया। कृषि मंत्री ने मां दुर्गा की आरती करने के साथ - साथ मां के दरबार में मत्था टेक कर माता रानी का आशीर्वाद लिया।
वहीं इस दौरान छप्पन सेट पूजा पंडाल के उदघाटन के मौके पर कैबिनेट की सहयोगी ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, प्रभात खबर के स्टेट हेड सह वरीय स्थानीय संपादक विजय पाठक, कांग्रेस नेता आलोक दुबे सहित पूजा समिति के तमाम सदस्य मौजूद रहें।
उदघाटन के मौके पर कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि  जब - जब धरती पर बुराई ने अपना प्रकोप दिखाया है तब - तब अलौकिक शक्ति ने उसका नाश किया है। मां दुर्गा शक्ति का प्रतीक है और वो अपने भक्तों के साथ हमेशा तारणहार की भूमिका में रहेंगी। मां दुर्गा की माया हमेशा सभी पर बनी रहे। समाज में सुख, शांति और भाईचारगी का माहौल हो, यही मईया से मनोकामना है।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने कहा कि वर्षों से यहां मां दुर्गा की पूजा अर्चना होती आ रही है। इस पूजा में समाज के हर वर्ग की भागीदारी सामाजिक एकता का प्रतीक है। इस भाईचारगी को मां दुर्गा के आशीर्वाद से आगे भी बनाए रखना है। इस मौके पर मंच पर सभी अतिथियों का स्वागत मां की चुनरी के साथ किया गया। 
 

Tags - jharkhand news jharkhand latest news jharkhand khabar ranchi news ranchi latest news ranchi durga puja pandal news mla shilpi neha tirkey mla dipika pandey singh