logo

गिरिडीह में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने गरीबों के बीच कंबल बांटे

rtuybwr6u.jpg

द फॉलोअप डेस्क
नगर विकास, पर्यटन एवं खेलकूद मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने शनिवार की शाम गिरिडीह जिले के बड़ा चौक स्थित मास्टर सोबरन मांझी जिला पुस्तकालय परिसर में गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए यह सामाजिक पहल की गई, जिससे जरूरतमंद तबके के लोगों को राहत मिल सके। कार्यक्रम के दौरान कंबल वितरण स्थल पर लोगों की लंबी कतारें देखी गईं। मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने स्वयं अपने हाथों से लोगों को कंबल सौंपे और कहा कि सरकार ठंड के इस मौसम में हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है। जानकारी के अनुसार मौके पर लगभग 200 लोगों के बीच कंबल वितरित किए गए। इस अवसर पर उपायुक्त रामनिवास यादव, उप नगर आयुक्त प्रशांत कुमार लायक, बीस सूत्री अध्यक्ष संजय सिंह सहित झामुमो के कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने मंत्री की इस मानवीय पहल की सराहना की और उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

Tags - Latest Jharkhand News jharkhand News updates latest jharkhand News jharkhand News Updates latest Giridih News Giridih News Updates Giridih News in hindi Giridih Updates Giridih News in Hindi