logo

गिरिडीह : हूल दिवस पर मंत्री सुदीव्य, मुख्य सचिव अलका तिवारी और अन्य अधिकारियों ने सिद्धो-कान्हू को दी श्रद्धांजलि

alka_sonu.jpg

द फॉलोअप डेस्क

हूल दिवस के अवसर पर गिरिडीह परिसदन भवन में संथाल विद्रोह के महान सेनानियों सिद्धो-कान्हू की वीरता और बलिदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर झारखंड सरकार के मंत्री सुदीव्य कुमार, मुख्य सचिव अलका तिवारी, उपायुक्त गिरिडीह, पुलिस अधीक्षक, पूर्वी वन प्रमंडल पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी समेत अनेक वरीय अधिकारियों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने सिद्धो-कान्हू के अदम्य साहस, त्याग और बलिदान की सराहना करते हुए कहा कि उनका संघर्ष आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। संथाल विद्रोह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का एक महत्वपूर्ण अध्याय है, जिसने आदिवासी समाज के स्वाभिमान और अधिकारों के लिए आवाज उठाई थी।
हूल दिवस के माध्यम से न केवल सिद्धो-कान्हू की शहादत को याद किया गया, बल्कि युवाओं को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का संदेश भी दिया गया। मौके पर उपस्थित अधिकारियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने एकजुट होकर उनके पदचिन्हों पर चलने और सामाजिक न्याय व समानता की दिशा में कार्य करने की प्रतिबद्धता दोहराई।



 

Tags - Hul Diwas latest jharkhand news Jharkhand Updates latest Updates latest jharkhand News jharkhand Updates Latest Jharkhand News jharkhand news jharkhand latest news