logo

गिरिडीह : यौन शोषण की शिकार नाबालिग बच्ची हुई गर्भवती, 36 वर्षीय अभ्युक्त फरार, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

rutiiutiy.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गिरिडीह जिले गावां थाना क्षेत्र के एक गांव में  यौन शोषण की शिकार 13 वर्षीय बच्ची का गर्भवती होने का मामला प्रकाश में आया है। मामला सामने आने के बाद पीड़ित परिवार द्वारा थाना में आवेदन दिया गया है। आवेदन में उन्होंने गावां निवासी 36 वर्षीय नकुल चौधरी पर यौन शोषण एवं धमकाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पीड़िता के परिजन गुरुवार को गावां थाना पहुंचे और आवेदन देते हुए न्याय की गुहार लगाया, जिसके बाद पुलिस में मामले की जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज की और शुक्रवार की सुबह मेडिकल जांच के लिए गिरिडीह मातृत्व स्वास्थ्य केंद्र भेज दी। इसके लेकर गावां के SI डीके सिंह ने ने कहा कि पीड़िता के परिजनों से आवेदन प्राप्त हुआ है। प्राथमिकी दर्ज की गई और पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए गिरिडीह लाया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।

Tags - 13-year-old girl pregnancy case Giridih child sexual abuse news Nakul Chaudhary accused Minor sexual assault India Giridih police investigation Child protection Jharkhand Police raid sexual assault case Giridih law enforcement update