logo

प्रॉपर्टी डीलर को बदमाशों ने मारी गोली, बाइक से लौट रहे थे घर

जीदज.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
बिहार के भोजपुर में बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर को गोली मार दी। गंभीर हालत में उन्हें स्थानीय प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उनको देर रात में उनको गोली मारी गई है। मामला जिले के कोइलवर थाना क्षेत्र के सकड्डी की है। घायल प्रॉपर्टी डीलर की पहचान सकड्डी गांव निवासी रामनाथ सिंह के बेटे विमलेश कुमार (40 वर्ष) के रूप में हुई है। अपराधियों ने उनके पेट और बाएं हाथ में गोली मारी है। डॉक्टर के मुताबिक पेट में किडनी और पेनक्रियाज के पास गोली लगी है, जो चिंताजनक है। 


बताया जाता है कि प्रॉपर्टी डीलर विमलेश कुमार सोमवार की रात अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही सकड्डी चौक से निकलकर वह ब्रह्म बाबा के पास पहुंचे, तभी 3 की संख्या में मौजूद अपराधियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने के बाद वह बाइक से गिर पड़े और बदमाश वहां से फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। घायल प्रॉपर्टी डीलर का बयान दर्ज किया गया है। इस बारे में जानकारी देते हुए सदर एसडीपीओ रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि घायल युवक के बयान के आधार पर जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।