logo

National Doctor's Day : डॉ. इरफान अंसारी ने लोगों का मुफ्त में किया चेकअप, बांटी दवाइयां

a176.jpg

जामताड़ा: 

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर जामताड़ा विधायक डॉ. इरफान अंसारी ने लोगों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें चिकित्सकीय सलाह और जरूरी दवाईयां भी दी। डॉ. इरफान अंसारी विधायक होने के साथ-साथ एक चिकित्सक भी हैं। राजनीति में आने से पूर्व वे बतौर चिकित्सक कार्य करते थे। आज विधायक होने और तमाम व्यस्तता के बावजूद वो समय निकालकर गरीब-मज़लूमों की बतौर चिकित्सक सेवा करते हैं।

 

कोरोना काल में भी लोगों की सेवा की
विधायक डॉ. इरफान अंसारी भीषण कोरोना काल मे भी बिना किसी डर-भय के अपने चिकित्सक होने का फर्ज निभाया और बीमारों का ईलाज किया था। डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि मैं अपने साथी चिकित्सकों को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं देता हूं। डॉक्टरों को हमारे समाज में एक उच्च दर्जा दिया गया है। इससे हम चिकित्सकों की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है।  हमारे पेशे में ईमानदारी से अपना कर्तव्य पूरा करते हुए विश्वास का निर्माण करना महत्वपूर्ण है।

डॉक्टर्स के प्रति दुर्भावना से ग्रसित हैं लोग
विदेशों में चिकित्सकों का बहुत सम्मान है लेकिन हमारे यहां दुर्भावना से ग्रसित कुछ लोग चिकित्सकों को आदर-सम्मान नही देते हैं, उनका मज़ाक उड़ाते हैं। मैंने सदन में भी देखा है कि कुछ अज्ञानी लोग चिकित्सकों का मज़ाक करते हैं। उन लोगों को पता नही है कि कितने परिश्रम के बाद कोई चिकित्सक बनता है।

मैं ईश्वर से ऐसे लोगों को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना करता हूं। मेरे पास इन अज्ञानियों के लिए सिर्फ तीन शब्द हैं "GET WELL SOON".