नंदलाल तुरी
अमड़ापाड़ा प्रखंड के पाडेरकोला में आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मंगलवार को संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक हेमलाल मुर्मू ने बॉल को किक मारकर किया। पाडेरकोला चौक पहुंचने पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने विधायक हेमलाल मुर्मू का भव्य स्वागत किया। इसके बाद विधायक ने पाडेरकोला चौक स्थित अमर शहीद शाम टुडू की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
इसके पश्चात केंद्रीय समिति सदस्य विकास मुर्मू, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष दानियल किस्कू, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष श्यामलाल हांसदा, प्रखंड सचिव जहीरुद्दीन मियां, महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष सुष्मिता मुर्मू, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला सचिव दिलीप मरांडी, जिप सदस्य प्रियंका मालतो, अबुल कलाम समेत उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद विधायक हेमलाल मुर्मू ने माक मोड़े काली मेला का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने लोगों को शांतिपूर्वक मेला का आनंद लेने की अपील की।
कार्यक्रम में प्रखंड उपाध्यक्ष थॉमस मुर्मू, ईमरान अंसारी, बुद्धिजीवी मोर्चा के प्रखंड सचिव रविनाथ टुडू, जिला कार्यकारिणी सदस्य अली हुसैन अंसारी, किसान मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष सनातन हांसदा, लिट्टीपाड़ा प्रखंड उपाध्यक्ष रंजन साहा, प्रखंड संगठन सचिव रंजीत पंडित, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष नाजिर अंसारी, सचिव बजल टुडू, बोहड़ा पंचायत अध्यक्ष विनोद किस्कू, जामुगड़िया पंचायत अध्यक्ष आरिफ अंसारी, कोर्नेलियुस हेंब्रम, भीमसेंट हेंब्रम, फिलिप मुर्मू, धानो मरांडी, इस्लाम अंसारी, मसूदी टुडू, रवि टुडू, जमाल अंसारी सहित पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
