logo

पाकुड़ में विधायक निसात आलम ने BDO आवास का उदघाटन और  28 योजनाओं का किया शिलान्यास

xhksykxryks.jpg

नंदलाल तुरी
पाकुड़ में शनिवार को सदर प्रखंड परिसर में विधायक निसात आलम ने प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) आवास और कर्मियों के आवास का उद्घाटन नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर किया। इसी मौके पर विधायक ने पाकुड़ प्रखंड क्षेत्र की कुल 28 विकासात्मक योजनाओं का भी शिलान्यास किया।
कार्यक्रम के दौरान उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया, अनुमंडल पदाधिकारी, आईटीडीए पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार सहित कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की।
इस अवसर पर लाभुकों के बीच विभिन्न परिसंपत्तियों का वितरण भी किया गया। विधायक निसात आलम ने अपने संबोधन में कहा कि क्षेत्र की जनता ही उनकी ताकत है और विकास ही उनका मुख्य लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की पूरी टीम जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए निरंतर प्रयासरत है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विधायक के प्रयासों की सराहना की।

 

Tags - latest Pakur News Pakur News Updates latest Pakur news latest Pakur News Pakur Updates Pakur News in Hindi Latest jharkhand news Jharkhand News Updates jharkhand News updates latest jkharkhand news Jharkhand News in Hindi