logo

भू-माफियाओं की शिकायत लेकर SP ऑफिस पहुंचे विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी, पीड़ितों ने क्या कहा!

a3219.jpg

गढ़वा:

बीजेपी विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी मंगलवार को दर्जनभर लोगों के साथ एसपी दफ्तर पहुंचे। विधायक के साथ एसपी ऑफिस पहुंचे लोग दरअसल, उन 40 परिवारों के प्रतिनिधि थे, जिनकी जमीन पर समुदाय विशेष के कुछ दबंगों द्वारा कथित तौर पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। मामला सदर थानाक्षेत्र अंतर्गत रहने वाले चंद्रवंशी समाज के 40 परिवारों से जुड़ा है। चंद्रवंशी समाज की ओर से एसपी ऑफिस में लिखित आवेदन देने पहुंचे बलराम चंद्रवंशी ने मीडिया को बताया कि समुदाय विशेष के दंबगों द्वारा उनकी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। इसका विरोध करने पर हमारे साथ अमर्यादित व्यवहार किया जाता है।  

पीड़ित बलराम चंद्रवंशी ने क्या जानकारी दी!
चंद्रवंशी समाज के लोग विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी से मिले और अपनी समस्या बताई। भाजपा विधायक उन्हें लेकर एसपी ऑफिस पहुंचे और इस मुद्दे पर उचित कार्रवाई करने की मांग की। शिकायत लेकर एसपी ऑफिस पहुंचे बलराम चंद्रवंशी ने बताया कि चार पीढ़ियों से हमारा समाज उक्त जमीन पर रहता आया है, और अब अचानक शाहिद रजा और खालिद रजा समेत समुदाय विशेष के लोग जमीन छोड़ने का दबाव बनाते हैं। इनकार करने पर गाली-गलौच की जाती है। मारपीट की धमकी दी जाती है।

बलराम चंद्रवंशी का कहना है कि जमीन को लेकर हमारा सीधा विवाद समुदाय विशेष के लोगों के साथ नहीं है, बल्कि जमीन विवाद को लेकर किसी अन्य पक्ष ने लिखा-पढ़ी की है। बावजूद इसके हमें समुदाय विशेष के लोगों द्वारा डराया-धमकाया जाता है। 

विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने क्या जानकारी दी!
इस मसले पर विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने कहा कि मैंने पहले भी कहा है कि यहां भू-माफियाओं का बोलबाला है। चंद्रवंशी समाज के लोगों को, जो वर्षों से यहां रहते आए हैं,  भू-माफियाओं द्वारा जबरन भगाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उक्त जमीन की कीमत बढ़ गई है और इसलिए यह भू-माफियाओं  की नजर में है, लेकिन हम उनका मंसूबा सफल नहीं  होने देंगे। उन्होंने कहा कि हमने एसपी को लिखित आावेदन देकर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। एसपी ने भी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।  
 

Tags - JharkhandGarhwaLand MafiaSatyendranath TiwariBJP MLA