logo

पाकुड़ व्यवहार न्यायालय में चलंत लोक अदालत और विधिक जागरूकता कार्यक्रम का समापन

ftunsrnus.jpg

नंदलाल तुरी
झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वावधान में, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शेष नाथ सिंह के निर्देश एवं सचिव रूपा बंदना किरो के मार्गदर्शन में शनिवार को पाकुड़ व्यवहार न्यायालय के डालसा सभागार में चलंत लोक अदालत सह विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन एवं समापन किया गया।
कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शेष नाथ सिंह ने बताया कि जिले के सभी प्रखंडों के विभिन्न पंचायतों में पिछले एक माह से चलंत लोक अदालत एवं विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान डालसा सचिव रूपा बंदना किरो, लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के अधिवक्ता, स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष एवं सदस्य, पैनल अधिवक्ता, मीडिएटर अधिवक्ता तथा पैरा लीगल वॉलंटियर्स चलंत वाहन के माध्यम से गांव-गांव जाकर कानूनी जानकारी का प्रचार-प्रसार करते रहे। उन्होंने बताया कि टीम ने लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई तथा योग्य आवेदकों के आवेदन संबंधित विभागों को भेजकर लाभ सुनिश्चित कराया।
आज आयोजित कार्यक्रम में पाकुड़ डीएसपी जितेंद्र कुमार, लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ सुबोध कुमार दफादार, स्थायी लोक अदालत के सदस्य राजीव कुमार झा, पैनल अधिवक्ता सिद्धार्थ शंकर सहित कई पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। डीएसपी जितेंद्र कुमार ने उपस्थित लोगों से कहा कि राष्ट्रहित, समाजहित और व्यक्तिहित में सूचना देना हर नागरिक का कर्तव्य है। किसी भी घटना या समस्या की त्वरित सूचना प्रशासन को देने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान कानून से संबंधित समस्याओं, उनके समाधान की प्रक्रिया, पैरा लीगल वॉलंटियर्स की भूमिका, सरकारी योजनाओं से योग्य लोगों को जोड़ने की प्रक्रिया तथा राष्ट्रीय लोक अदालत के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही मामलों के निष्पादन को लेकर लोगों को जागरूक करने हेतु आवश्यक दिशानिर्देश प्रदान किए गए। मौके पर अधिवक्ता, न्यायालय कर्मी, पैरा लीगल वॉलंटियर्स तथा दूर-दराज से आए कई लोग उपस्थित रहे।

 

Tags - Latest Pakur News pakru News Updates Latest jharkhand News jharkhand Updates latest Jharkhand News Jharkhand News Updates latest pakur news pakur News Updates latest Pakur News pakur news Updates latest pakur News pakur Updates in hindi latest