मोदी कैबिनेट ने बुधवार को किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। धान व दाल सहित कई फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) बढ़ा दिया है। दरअसल केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में किसानों को राहत देते हुए तूर (अरहर) दाल, उड़द दाल, मक्का, मूंगफली, सोयाबीन समेत कई अन्य फसलों पर भी एमएसपी में इजाफा किया गया है। 2023-24 के लिए धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य को 143 रुपये बढ़ाकर 2,183 रुपये प्रति क्विंटल करने की मंजूरी दी गई। उसी प्रकार मूंग का न्यूनतम समर्थन मूल्य सबसे अधिक बढ़ाकर 8,558 रुपए प्रति क्विंटल किया गया। इसके अलावा कपास के एमएसपी में 8.9 फीसदी के साथ सूरजमुखी और सोयाबीन के एमएसपी में भी इजाफा किया गया है। वहीं, तूर दाल के एमएसपी में 400 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी को कैबिनेट ने मंजूरी दी है। इसके साथ ही तूर दाल का एमएसपी 7,000 रुपए प्रति क्विंटल हो गया।


हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N