logo

तीसरी बार मोदी सरकार कार्यकर्ताओं के परिश्रम से संभव हो पाया- बाबूलाल मरांडी

babulal143.jpeg

गोमिया 

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज गोमिया विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता सम्मान एवम विधानसभा स्तरीय विजय संकल्प सभा में कहा कि तीसरी बार मोदी सरकार कार्यकर्ता की मेहनत से संभव हो पाया। मरांडी ने कहा कि पार्टी का कार्यकर्ता 24 घंटे 365 दिन पार्टी के लिए समर्पित है। केवल चुनाव में नहीं बल्कि प्रतिदिन पार्टी की नीतियों,कार्यक्रमों के लिए जनता के पास जाता है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के परिश्रम का सम्मान पार्टी का फर्ज है। मरांडी ने कहा कि तीसरी बार मोदी सरकार यह जनता के आशीर्वाद एवम कार्यकर्ता के प्रयास और परिश्रम का परिणाम है। 

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार पिछले 10 वर्षों से लगातार गांव, गरीब, किसान, दलित, वंचित की सेवा में समर्पित है। लेकिन राज्य सरकार केंद्र की योजनाओं को लटकाने, भटकाने और अटकाने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव परिणाम ने इंडिया गठबंधन को आइना दिखाया है। राज्य में जनता हेमंत सरकार से ऊब चुकी है। उन्होंने कहा कि झारखंड केवल लूट, झूठ और भ्रष्टाचार का केंद्र बन चुका है। आज खान, खनिज, बालू, पत्थर की लूट मची है। अपराधी बेखौफ हैं। जेल से रंगदारी मांगी जा रही। 


मरांडी ने कहा कि सरकार के संरक्षण में बांग्लादेशी घुसपैठियों को बढ़ावा दिया जा रहा। संथाल परगना की डेमोग्राफी बदल रही। उन्होंने कहा कि राज्य में देश विरोधी ताकतें सक्रिय हैं। सत्ताधारी गठबंधन वोट बैंक के कारण उनका संरक्षण कर रहा। कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में जनता इस भ्रष्ट निकम्मी सरकार को सबक सिखाने के लिए संकल्पित है। उन्होंने कहा कि हमे बार बार केंद्र सरकार की उपलब्धियों और हेमंत सरकार की नाकामियों को उजागर करने के लिए जन जन तक जाना है। 


 

Tags - Babulal marandiBJPWORKERSJharkhand News