logo

Jharkhand Weather Upadate : झारखंड में फिर मॉनसून सक्रिय, आज इन जिलों में होगी बारिश, जानें अपने जिले का हाल

वोीगेप71.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
झारखंड में मानसून सक्रिय है। इसका असर दिख रहा है। शनिवार को 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने कहा है कि रांची और आसपास के इलाकों में मानसून का व्यापक असर देखा जाएगा। शुक्रवार को रांची जोरदार बारिश हुई। मौसम केंद्र ने कहा है कि शनिवार को कोल्हान और उससे सटे मध्य झारखंड के हिस्सों में मानसून को असर देखने को मिलेगा। रांची, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम के साथ-साथ सरायकेला-खरसावां जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। मौसम केंद्र ने इस संबंध में येलो अलर्ट जारी कर दिया है। 


चार दिन कमजोर रहेगा मानसून
14 से 18 जुलाई तक मानसून का असर थोड़ा कम होगा. इस दौरान राज्य में कई स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी, ऐसा अनुमान है। बारिश होने के बाद राजधानी सहित अन्य जिलों का अधिकतम तापमान भी गिरेगा. 14 जुलाई को राजधानी का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेंटीग्रेड से नीचे रहने का अनुमान है। पिछले 2-3 दिन से हो रही बारिश के कारण झारखंड में लोगों को गर्मी से राहत मिली है। 


गर्मी से मिली राहत
पलामू और गढ़वा जिलों का अधिकतम तापमान भी 35-36 डिग्री सेंटीग्रेड के आसपास है। शुक्रवार को जमशेदपुर और डालटेनगंज का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहा। सरायकेला में अधिकतम तापमान 36 डिग्री रहा। पलामू के हरिहरगंज में पिछले 24 घंटे में 155 मिमी से अधिक बारिश हुई। गोड्डा में 113, राजमहल में 106 तथा पत्थरगामा में 100 मिमी से अधिक बारिश हुई। 
 

Tags - Jharkhand Monsoon Monsoon Ranchi Rain in Jharkhand Jharkhand Weather Weather Jharkhand Rainy Season