logo

Jharkhand Weather Forecast : झारखंड से फिर रूठा मानसून, 8 दिन की देरी से इस दिन देगा दस्तक; गर्मी से अभी राहत नहीं

mansoon5.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड में लोगों को गर्मी की मार अभी और झेलनी पड़ेगी। ऐसा इसलिए क्योंकि झारखंड में मानसून प्रवेश की अनिश्चिचता बढ़ने लगी है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 13 जून को मानसून झारखंड में दस्तक देने वाला था। लेकिन झारखंड में मानसून के प्रवेश में विलंभ की संभवना है। मानसून 23 से 25 जून के बीच झारखंड में प्रवेश करेगा। गौरतलब है कि पिछले एक दशक के दौरान झारखंड में मानसून केवल तीन बार समय पर आया वहीं आठ पर विलंभ से पहुंचा। 


मानसून आने की कोई एक निर्धारित तिथि नहीं 
झारखंड मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार मानसून आने की कोई एक निर्धारित तिथि नहीं होती। यह मानसून के प्रवेश और प्रस्थान की तिथि को लेकर अध्ययन के आधार पर एक औसत अवधि होती है, जिस बीच मानसून आगमन और प्रस्थान करता है। मानसून के प्रवेश या प्रस्थान की तिथियों के कारण यह अवधि निश्चित की जाती है।


40 डिग्री पार पहुंचा रांची का पारा
रांची के मौसम की बात करें तो यहां का पारा पिछले 7 दिनों से लगातार 40 डिग्री या उससे अधिक रह रहा है।9 जून को रांची का अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री, 10 जून को 40.0 डिग्री, 11 जून को 40.7 डिग्री, 12 जून को 40.2 डिग्री, 13 जून को 41 डिग्री, 14 जून को 40 डिग्री और 15 जून को 41 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

Tags - JharkhandJharkhand newsJharkhand weather forcastMansoonMansoon in Jharkhand