logo

Jharkhand Weather Upadate : झारखंड में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 3 दिन भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी

वोीगेप48.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
झारखंड में फिर मॉनसून सक्रिय हो गया है। तीन दिनों तक यानि 22 से लेकर 24 जुलाई तक राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले दिनों बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव ओडिशा के ऊपर कायम है। इस वजह से झारखंड में अच्छी बारिश हो सकती है क्योंकि झारखंड इसके प्रभाव क्षेत्र में है। मौसम विभाग ने सोमवार को कोल्हान समेत रांची, खूंटी, बोकारो, धनबाद, रामगढ़, सिमडेगा, गुमला जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश का अनुमान जताया है। वहीं मंगलवार को रांची, खूंटी, गुमला, रामगढ़, बोकारो और हजारीबाग और बुधवार को संताल परगना के जिलों में भारी बारिश हो सकती है। 


झारखंड में अबतक सामान्य से 51 फीसदी कम बारिश
मौसम विभाग के आंकड़े के अनुसार, राज्य में इस सीजन के दौरान अबतक 196.2 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से 51 फीसदी कम है। मॉनसून सीजन में एक जून से 22 जुलाई तक राज्य में औसत 403.4 मिमी बारिश होती है। इसबार केवल गोड्डा में मानसून की सामान्य के करीब बारिश हुई है। यहां केवल 15 फीसदी कम बारिश हुई है। साहिबगंज में 22 फीसदी कम और रांची में 54 फीसदी कम बारिश हुई है।


इधर पिछले 24 घंटे में रांची के नामकुम में 12 मिमी बारिश दर्ज की गई। मॉनसून के सक्रिय रहने से राज्य के अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री तक की गिरावट आई है। रविवार को राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान पाकुड़ का 35.7 डिग्री रहा। वहीं रांची का अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम सबसे कम 23.6 डिग्री रहा।
 

Tags - Rain in Jharkhand Rainy Season Monsoon Jharkhand Jharkhand Monsoon Monsoon Active Yellow Alert Rain Weather Jharkhand