logo

झारखंड से मानसून की विदाई, तेजी से बदलेगा मौसम; इस दिन ठंड की दस्तक

mansoon_end1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड से मानसून की विदाई शुरू हो गई है। पलामू प्रखंड से इसकी शुरुआत हो गई है। एक दो दिनों में झारखंड से पूरे तरीके से मानसून की वापसी हो जाएगी। सोमवार को यह कर्नाटक, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ के पश्चिमी हिस्से, झारखंड के गढ़वा सीमा और पलामू के कुछ हिस्से समेत बिहार के पूर्वी हिस्से से गुजर चुका है। वहीं अब जल्द ही ठंड दस्तक देगी। अगले कुछ दिनों तक राज्य में बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। मौसम साफ रहेगा। 


30 से 35 डिग्री सेल्सियस रहेगा तापमान
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया कि राज्य का अधिकतम तापमान 30 से 35 डिग्री सेल्सियस रहेगा। न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे गिरना शुरू होगा और मौसम शुष्क रहेगा। दिन में तो गर्मी रहेगी, पर शाम ढलते ही ठंडक का एहसास होगा। जानकारी की हथिया नक्षत्र को लेकर राज्य में भारी बारिश हुई। इस मूसलाधार बारिश में कई सड़क जलमग्न हो गए। जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई कच्चे मकान क्षतिग्रस्त हो गए थे। जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया था। कह सकते हैं की विदाई से पहले मानसून की जोरदार बारिश ने लोगों को काफी परेशान किया है।


 सामान्य से 26 प्रतिशत कम हुई बारिश
झारखंड में इस मानसून सीजन के दौरान 752.0 मिमी जो सामान्य वर्षापात 1022.9 मिमी से 26 प्रतिशत कम है। वहीं राजधानी में 759.3 मिली मीटर बारिश भी जो सामान्य वर्षा 227.7 मिमी से 26 फीसदी कम है। वही अक्टूबर माह में अभी तक 134.2 मिली मीटर बारिश हुई है। जो सामान्य वर्षा पाठ 38 मिमी से 253 प्रतिशत अधिक है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N