logo

मानसून के दस्तक से गर्मी से मिली राहत, लेकिन अगले दो दिनों तक वज्रपात को लेकर जारी हुआ यलो अलर्ट 

WhatsApp_Image_2023-06-22_at_4_20_00_PM.jpg

द फॉलोअप डेस्क, रांची

झारखंड में मौसम ने करवट ली है। लगातार बढ़ते तापमान से परेशान झारखंड वासियों को अब गर्मी से राहत मिलेगी। क्योंकि, झारखंड में अब मानसून प्रवेश कर चुका है। राज्य के लगभग सभी हिस्से में कमोबेश वर्षा हुई है। जिस प्रकार तापमान 40 डिग्री पार होने से गर्मी अपने चरम पर था। लेकिन अब आने वाला सप्ताह वर्षा से गुजरने वाला है। मौसम विभाग द्वारा इसे लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है। बताया गया है कि आने वाले दो दिनों तक राज्य के सभी हिस्सों में भारी बारिश और वज्रपात की संभावनाएं हैं। जहां एक तरफ झुलसाती गर्मी के बीच मानसून के दस्तक से राज्यवासियों को राहत मिली है तो दूसरी तरफ वज्रपात से पिछले दो दिनों में राजयभर के 25 लोगों की जान भी गई हैं। जिसे लेकर मौसम विभसग ने यलो अलर्ट भी जारी किया है।

वर्षा के  बाद तापमान में गिरावट से मिली राहत

पिछले 24 घंटे में राज्य के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट देखी गई है। हालांकि पलामू प्रमंडल के कई जिलों के तापमान 40 डिग्री के ऊपर रहा। वहीं चतरा में पिछले 24 घंटे में तीन डिग्री से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। पिछले 24 घंटे में राज्यभर के कई जिलों में बारिश देखने को मिली। सबसे अधिक बारिश रांची के टाटीसिलवे में 44.3 मिमी, जिसके बाद रामगढ़ में 11.8, गुमला बिशनपुर में 30, हजारीबाग बरही 20, सिमडेगा 21, और साहिबगंज में 20 मीमी वर्षा हुई। राज्य में तापमान में गिरावट से गर्मी से तो राहत मिली है लेकिन काले बादल के साथ वज्रपात की समस्या बनी हुई है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : 
https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N