logo

मानसून सत्र : पाकुड़ की घटना को लेकर भाजपा ने किया हंगामा, वेल में पहुंचे विधायक 

ूहेपूग1.jpg

द फॉलोअप डेस्कः

सदन की कार्यवाही शुरू होते ही पाकुड़ की घटना को लेकर भाजपा विधायकों का हंगामा शुरू हो गया है। स्पीकर के आग्रह के बावजूद भाजपा विधायकों का वेल में हंगामा जारी है। इस दौरान बांग्लादेशी घुसपैठ के सवाल को भी भाजपा के विधायक उठा रहे हैं. हेमंत सरकार के खिलाफ नारेबाजी लगातार हो रही है। 

अंतिम सत्र है, बैठ जाइये 

स्पीकर रबिन्द्रनाथ महतो हंगामा कर रहे विधायकों से सीट पर बैठने का आग्रह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अंतिम सत्र है, सदन चलने दीजिये. हालांकि स्पीकर के आग्रह का विधायकों पर कोई असर नहीं हुआ। भाजपा विधायक वेल में हंगामा कर रहे हैं। 

क्या है मामला 
पाकुड़ जिले के केकेएम कॉलेज में छात्रों और पुलिस के बीच शुक्रवार-शनिवार की मध्य रात्रि में हिंसक झड़प हुई थी, जिसमें कई छात्र घायल हो गए। छात्रों ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस ने कहा कि छात्रों ने पहले हमला किया था। घटना के संबंध में छात्र नेता कमल मुर्मू ने बताया कि पुलिस ने आक्रोश रैली को रोकने के लिए हमला किया था। वहीं पुलिस निरीक्षक अनूप रोशन भेंगरा का कहना था कि अपहरण की सूचना मिली थी और जांच के लिए पुलिस अधिकारी को भेजा गया था, लेकिन छात्रों ने हमला कर दिया।