logo

Jharkhand weather Forecast : रांची में कल सक्रिय होगा मानसून, झारखंड में 95% तक कम बारिश हुई; कृषि पर संकट

वोीगेप52.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
झारखंड के कई जिलों में मॉनसून का प्रवेश होना बाकी है। इन जिलों के लोग मॉनसून का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। बुधवार को लोहरदगा, सिमडेगा, गुमला समेत कई जिलों में अच्छी बारिश हुई। हालांकि रांची के विभिन्न इलाकों में बारिश देखने को नहीं मिली, यहां लोगों को उमस भरी गर्मी सता रही है। सबसे अधिक बारिश गुमला में 92 मिमी बारिश हुई। पिछले 24 घंटों के दौरान सिमडेगा, हजारीबाग, धनबाद, गिरिडीह, दुमका आदि जिलों में भी अच्छी बारिश हुई है। हालांकि रांची समेत आसपास के क्षेत्रों में पिछले 24 घंटों के दौरान बारिश नहीं हुई। बुधवार को यहां उमस की गर्मी रही।


मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, गुरुवार को कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। जबकि, शुक्रवार से मानसून की सक्रियता में तेजी आएगी और रांची समेत राज्य के कई भागों में बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान सिमडेगा में 65.0 मिमी, नेतरहाट लातेहार में 52.5 मिमी, हजारीबाग में 52.2 मिमी, धनबाद में 45.8 मिमी, गिरिडीह 35 में मिमी, नाला दुमका में 25.2 मिमी और पूर्वी सिंहभूम में 35.4 मिमी बारिश हुई। इसके अलावा रामगढ़, बोकारो, गोड्डा और गढ़वा में पांच से दस मिमी और कुछ अन्य जगहों पर छिटपुट बारिश हुई। 
मौसम विभाग की मानें तो आज भी राज्य के विभिन्न इलाकों में हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है। 28 जून को गुमला, लोहरदगा, लातेहार, पलामू, चतरा, गढ़वा में भारी बारिश की संभावना जतायी गयी है। जबकि 29 जून को रांची, कोडरमा, रामगढ़, हजारीबाग, लोहरदगा, लातेहार, चतरा, पलामू, गढ़वा में भारी वर्षी की संभावना जतायी गयी है। 


तीन-चार दिनों में द-पश्चिमी मॉनसून के आगे बढ़ने की संभावना
मौसम केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने कहा कि मॉनसून अभी कमजोर है।तीन-चार दिनों में दक्षिण-पश्चिमी मॉनसून के आगे बढ़ने की उम्मीद है। एक टर्फ झारखंड से गुजरते हुए मणिपुर की ओर जा रहा है। इसका असर होने का अनुमान है। 27 जून को कुछ स्थानों पर हल्के दर्जे की बारिश हो सकती है। 28 और 29 को कई स्थानों पर बारिश हो सकती है। 30 जून को राज्य के सभी स्थानों के पर बारिश हो सकती है। 28 जून तक कई स्थानों पर 30 से 40 किमी की गति से हवाएं भी चल सकती हैं। 30 जून को पलामू वाले इलाके में भारी बारिश का अनुमान है।