logo

12 अक्टूबर को ही झारखंड से विदा हो जायेगा मानसून, ठंड देगी दस्तक

mansoon_end.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड से अब आसमान साफ हो चुका है। बारिश थम चुकी है। वहीं अब संभावना जताई जा रही है राज्य से मानसून जल्द ही विदा लेने वाला है। मौसम विभाग रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार अब पूर्व और दक्षिण दिशा से हवा आ रही है और पश्चिम दिशा से सूखी हवाएं आ रही है। मौसम के इस बदलाव को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि 12 अक्टूबर तक झारखंड में मानसून खत्म हो जाएगा। बता दें कि पिछले साल मानसून की वापसी 20 अक्टूबर को हुई थी। 


दुर्गा पूजा पंडाल के बाधित निर्माण कार्य में आएगी तेजी 
12 अक्तूबर तक मानसून वापसी की संभावना व्यक्त की जा रही है। इससे प्रदेश में राजधानी समेत विभिन्न भागों में मौसम साफ रहेगा। जानकारी हो कि बीते दिन हुए मूसलाधार बारिश के कारण शहर में चल रहे दुर्गा पंडाल कार्य काफी बाधित रही। वहीं मौसम साफ हो जाने के कारण पंडाल के बाधित निर्माण कार्य में तेजी आएगी। बता दें कि इस बार झारखंड में मानसून थोड़े देर से आया था, इस कारण 12 अक्टूबर तक पूरी तरह से मानसून की विदाई हो जाने की संभावना है। हालांकि स्थानीय कारणों के कारण कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना भी जताई गई है।

एक सप्ताह में पूरे राज्य में 133.4 मिमी बारिश

बता दें कि इस बार मानसून के दौरान केवल एक सप्ताह में (1 से 7 अक्टूबर) पूरे राज्य में 133.4 मिमी बारिश हुई है। वहीं, राजधानी में 150.4 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य से 499 प्रतिशत अधिक है। मानसून सीजन में इस बारिश की गणना नहीं होगी।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N