logo

पाकुड़ में मासिक और विशेष लोक अदालत का आयोजन, 144 वादों का निष्पादन, 43 लाख से अधिक का समझौता

fdbuwr6u.jpg

नंदलाल तुरी
झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) पाकुड़ के तत्वावधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शेष नाथ सिंह की अध्यक्षता में मासिक लोक अदालत सह विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। विशेष लोक अदालत में बिजली से संबंधित 67 वादों का निष्पादन किया गया तथा 20 लाख 48 हजार 59 रुपये का समझौता कराया गया। वहीं मासिक लोक अदालत के लिए नौ बेंचों का गठन किया गया, जिसमें 77 वादों का निष्पादन हुआ और 23 लाख 36 हजार 359 रुपये का समझौता संपन्न कराया गया।
कार्यक्रम के दौरान अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम कुमार क्रांति प्रसाद, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संजीत कुमार चंद्र, डालसा सचिव रूपा बंदना किरो, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विशाल मांझी, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सदिश उज्ज्वल बेक, प्रभारी न्यायाधीश विजय कुमार दास सहित वादी–प्रतिवादी उपस्थित रहे।

 

Tags - Latest Pakur News pakru News Updates Latest jharkhand News jharkhand Updates latest Jharkhand News Jharkhand News Updates latest pakur news pakur News Updates latest Pakur News pakur news Updates latest pakur News pakur Updates in hindi latest