logo

पाकुड़ SP की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी, सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर दिए गए महत्वपूर्ण निर्देश

ser6n8.jpg

नंदलाल तुरी
पाकुड़ पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला पुलिस कार्यालय में मासिक अपराध गोष्ठी और समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसपी ने लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और आगामी त्योहारों, दीपावली और छठ को शांति और सुरक्षा के साथ संपन्न कराने के लिए स्पष्ट निर्देश दिए। बैठक में सितंबर महीने के सभी प्रतिवेदित और निष्पादित मामलों की समीक्षा की गई। एसपी ने थाना और ओपी प्रभारियों को लंबित कांडों के शीघ्र निपटारे का निर्देश देते हुए कहा कि अपराध नियंत्रण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इसके अतिरिक्त, धनतेरस और दीपावली के दौरान चोरी और छिनतई की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए बैंक, एटीएम और ज्वेलरी दुकानों के आसपास पैदल एवं बाइक गश्ती बढ़ाने के आदेश दिए गए। साथ ही इन इलाकों में विशेष निगरानी रखने की बात कही गई। एसपी ने बाइक और साइकिल से हो रही कोयला चोरी पर अंकुश लगाने के लिए नियमित छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया। इसके अलावा, अवैध पत्थर और बालू उत्खनन और परिवहन के खिलाफ जिला खनन टास्क फोर्स के साथ संयुक्त कार्रवाई करने की बात कही गई।
एसपी ने नशामुक्ति, मानव तस्करी, साइबर अपराध, महिला अत्याचार और सड़क सुरक्षा जैसे मामलों पर हर माह स्कूल और कॉलेजों में जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए जिला परिवहन पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर नियमित वाहन जांच अभियान चलाने, हेलमेट और सीट बेल्ट की जांच करने तथा ड्रंकन ड्राइविंग पर कार्रवाई करने को कहा गया।
वहीं, प्यादपुर पुल समेत अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में जाम की समस्या से निपटने के लिए यातायात प्रभारी को आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों से भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की जानकारी पर लिखित परीक्षा ली गई, जिसमें उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले अधिकारियों को सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त, दहेज प्रताड़ना और भ्रूण हत्या से संबंधित BNS/BNSS/BSA की धाराओं पर सभी पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण भी दिया गया।



 

Tags - latest Pakur News Pakur news updates latest Pakur updates latest Pakur News Latest jharkhand News jharkhand News in hindi latest updates jharkhand Updates latest updates Jharkhand News Jharkhand News in hindi latest jharkhand News Jharkhand new