logo

CUJ में चार वर्षीय स्नातक प्रोग्राम के खाली सीटों के लिए मॉप-अप राउंड काउंसलिंग 13 को

cuj_seat.jpg

द फॉलोअप डेस्क
सीयूजे में चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रमों में एससी - एसटी (SC-ST) और अन्य श्रेणी विद्यार्थियों के लिए खाली सीटों में विशेष मॉप-अप चरण की एडमिशन-रजिस्ट्रेशन एवं काउंसलिंग 13 अक्टूबर 2025 को सुबह 10:30 से दोपहर 2:30 बजे तक विश्वविद्यालय में चलेगी। यह प्रक्रिया केवल उन्हीं श्रेणियों और कार्यक्रमों के लिए है जहाँ खाली सीटें उपलब्ध हैं। इस संबंधित जानकारी सीयूजे के वेबसाइट पर उपलब्ध है।
प्रवेश योग्यता परीक्षा (10+2 या समकक्ष) के अंकों के आधार पर होगी।
रजिस्ट्रेशन/काउंसलिंग फीस इस प्रकार है:
सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए: ₹800 (गैर-वापसीयोग्य)
एससी/एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए: ₹400 (गैर-वापसी योग्य)
दिव्यांग/महिला उम्मीदवारों के लिए (सभी श्रेणियों में): ₹200 (गैर-वापसीयोग्य)
सभी इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी निर्धारित समय पर विश्वविद्यालय में सभी जरूरी कागजात लेकर प्रस्तुत हों। रिजर्व्ड कैटेगरी के विद्यार्थी अपना जाति प्रमाण पत्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त अधिकारी से लेकर आएं।
महत्वपूर्ण तिथि: रजिस्ट्रेशन: 13 अक्टूबर 2025
अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखें या हेल्पलाइन नंबर 9304953735 (सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक) पर संपर्क करें।
 

Tags - jharkhand news jharkhand khabar jharkhand update CUJ khabar CUJ update CUJ news CUJ latest news counselling news