logo

BJP नेताओं सहित 200 से ज्यादा लोग हुए JMM में शामिल, मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा-हेमंत सरकार का काम बोल रहा है 

mithlesh_t_(1).jpg

गढ़वा : गढ़वा प्रखंड के फरठिया में भाजपा पंचायत अध्यक्ष तथा कई वरिष्ठ नेताओं सहित 200 से अधिक लोग शुक्रवार को झामुमो में शामिल हो गए। गढ़वा विधायक तथा झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के गढ़वा स्थित आवास पर सभी ने झामुमो की सदस्यता ली। मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने सभी को माला और पार्टी का पट्टा पहनाकर पार्टी में शामिल कराया। शामिल होने वालों में मुख्य रूप से भाजपा पंचायत अध्यक्ष राममूरत राम, युवा वाहिनी सेनाध्यक्ष प्रयाग चौधरी, भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रसाद चौधरी, विंध्याचल चौधरी, युवा नेता नरेश चौधरी, दीपक चौधरी, समाजसेवी मुख्तार अंसारी,  एआइएमआइएम नेता महताब अंसारी सहित 200 से अधिक लोगों के नाम शामिल हैं।

'काम बोल रहा है' 
मौके पर मंत्री मिथलेश ठाकुर ने कहा कि आज के समय में गढ़वा सहित पूरे राज्य में हेमंत सरकार का काम बोल रहा है। राज्य सरकार की जनोपयोगी योजनाओं एवं गढ़वा के विकास कार्यों से प्रभावित होकर प्रतिदिन दूसरे राजनीतिक दलों को छोड़कर काफी संख्या में लोग झामुमो में शामिल हो रहे हैं। हर रोज झामुमो का परिवार बढ़ रहा है। साथ ही अधिक संख्या में लोगों के पार्टी में शामिल होने से पार्टी और भी मजबूत हो रही है।


जिस पार्टी में कार्यकर्ताओं की कद्र नहीं उससे जनता को क्या उम्मीद होगी
 मंत्री ने कहा कि जिस पार्टी में कार्यकर्ताओं की कद्र नहीं है, उस पार्टी से आम जनता को क्या उम्मीद होगी। लंबे समय से घुटन महसूस कर रहे लोग अब झामुमो में शामिल हो रहे हैं। यहां सभी को पूरा मान-सम्मान दिया जा रहा है। जिस हिसाब से लोग दूसरे दलों को छोड़कर झामुमो में शामिल हो रहे हैं, आने वाले समय में विपक्षी पार्टियों का झंडा टांगने के लिए भी कोई कार्यकर्ता नहीं बचेगा। पूरा गढ़वा झामुमो मय हो गया है। मौके पर मुख्य रूप से झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, शरीफ अंसारी, फरीद खान, सलीम जाफर, दिलीप गुप्ता, अंकित पांडेय सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
 

Tags - jmmbjpjharkhand newsmithlesh thakur