logo

रांची में 89 हजार से ज्यादा लोग नहीं उठा रहे राशन, अब होगी कार्रवाई

ुापह.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
रांची शहरी क्षेत्र के लोग राशन कार्ड रहने के बाद भी जन वितरण प्रणाली की दुकानों से राशन नहीं ले रहे। कई लोग तो ऐसे हैं जिन्होंने पांच साल से राशन नहीं लिया। रांची जिले में 89,495 लोग ऐसे हैं जो अनाज नहीं उठा रहे हैं। इनमें 55 प्रतिशत लोग शहरी इलाके से हैं। रांची शहरी क्षेत्र के 49,809 लोग कार्ड बनाने के बाद राशन नहीं ले रहे हैं। ऐसे लोगों की पहचान की जा रही है। राशन कार्ड का भौतिक सत्यापन करने के बाद इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी है। जिला प्रशासन ने छह महीने से राशन नहीं लेने वाले सभी कार्डधारकों से कार्ड सरेंडर करने को कहा है। मार्च तक राशन कार्ड सरेंडर नहीं करने पर उनके कार्ड रद्द कर दिए जाएंगे। 


रांची जिले में नए राशन कार्ड के लिए करीब चार हजार आवेदन लंबित हैं, लेकिन रिक्तियां नहीं रहने से राशन कार्ड नहीं बन पा रहा हैं। जरूरतमंदों को राशन कार्ड बनाने के लिए रांची जिला प्रशासन छह माह से अधिक समय से राशन नहीं लेने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगा। इसके लिए टीम का गठन भी कर दिया गया है। राशन डीलरों से भी ऐसे लोगों की सूची मांगी गई है। डीलर यदि सूची नहीं देते हैं और राशन नहीं लेने वालों की जानकारी छिपाते हैं तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। 


वैसे लोगों भी जांच होगी जो अयोग्य होने के बाद भी राशन कार्ड बना लिए हैं और राशन उठा रहे हैं। इसकी जांच के लिए जिला प्रशासन ने एक टीम बनायी है। इस टीम में विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी, डीएसओ, पणन पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, जिला आपूर्ति कार्यालय रांची के सभी कर्मचारी को शामिल किया जाएगा।