logo

सुबह रणधीर और इरफान एक दूसरे पर करते रहे अभद्र टिप्पणी, दोपहर में गलबहियां पर उतर गये

galbahia.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
सारठ से भाजपा विधायक रणधीर सिंह और जामताड़ा के कांग्रेस विधायक डॉ इरफान अंसारी हर विधानसभा सत्र में कुछ ना कुछ अलग छाप जरूर छोड़ते हैं। दोनों आपस में छोटी-मोटी लड़ाई करते रहते हैं। लेकिन आज तो हद ही हो गई। सदन शुरू होने से पहले दोनों आपस में एक दूसरे जमकर अमर्यादित टिप्पणी करते रहे। एक दूसरे पर खूब बयानबाजी करते रहे लेकिन थोड़ी देर में दोनों का प्यार एक दूसरे के लिए उमड़ पड़ा। दोनों एक-दूसरे के साथ गलबहियां करते दिखे। इसकी एक तस्वीर भी सामने आई है। रणधीर सिंह ने इरफान अंसारी को झोलाछाप डॉक्टर तक कह दिया था। साथ ही कुछ मर्यादित शब्द भी कहे थे।


एक दूसरे की तारीफ की 
इधऱ इरफान अंसारी ने रणधीर सिंह को पागल कहा। फिर कहा कि वह उनका इलाज कर देंगे। इतना सब होने के बाद जब लंच ब्रेक हुआ तो दोनों इस तरह एक दूसरे के कंधे पर बाहें रखकर गले मिल रहे थे जैसे कुछ हुआ ही नहीं। गले मिलते हुए कहा कि होली का माहौल था, इसलिए ऐसी बातें कहीं थी। इसे अदरवाइज नहीं लेना है। दोनों ने एक दूसरे के तारीफ भी की। रणधीर सिंह ने इरफान अंसारी को बहुत मेहनती विधायक बताया। वहीं इरफान अंसारी ने कहा कि उन्होंने रणधीर सिंह को पर्सनली कुछ नहीं कहा। फिर दोनों सदन के अंदर चले गए।