logo

बहनोई ने ट्रेनिंग दी, मां ने दागी गोली; 15 साल की लड़की को मिली इश्क की खौफनाक सजा

dusre2.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
गिरिडीह में एक मां ने दो दिन पहले अपनी बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या करने के बाद मां स्वंय इलाके के बगोदर थाने पहुंची थी और पुलिसकर्मियों से कहा-मैंने गोली मारकर अपनी बेटी की हत्या कर दी है। यह सुनते ही पुलिसकर्मी भौंचक्के रह गए, फिर वह महिला को साथ लेकर उसके घर गए। घर के अंदर बेड पर बेटी का शव पड़ा था। इस मामले से पुलिस ने पर्दा उठा दिया है। पता चल गया है कि आखिर क्यों मां ने अपनी बेटी की हत्या की थी। 


बहनोई ने गोली उपलब्ध कराया था 
पुलिस ने पिस्टल सप्लायर को हजारीबाग से गिरफ्तार कर लिया है। पिस्टल सप्लायर साबिर अंसारी पंचायत समिति सदस्य भी है। इस मामले में सोमवार को बगोदर में एसडीपीओ नौशाद आलम ने बताया कि महिला की बेटी दूसरे धर्म के लड़के से शादी करना चाहती थी। इसलिए मां ने बहनोई के साथ मिलकर योजना बनाई। बहनोई ने महिला को रेडी टू फायर पोजीशन में पिस्तौल दिलवाया। बहनोई ने महिला को इसकी ट्रेनिंग भी दी कि पिस्तौल कैसे चलानी है और कहां गोली चलानी है, जिससे मौत हो जाए। उसने बताया था कि सीने या माथे पर गोली मारने से वह मर जाएगी


प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी 
महिला पिस्तौल लेकर हजारीबाग से अपने बहनोई के घर आ गयी। इसके बाद उसने अपनी बेटी को पिस्तौल दिखाकर डराने की कोशिश की और उसे एक बार फिर समझाने की कोशिश की कि वह दूसरे धर्म के लड़के से शादी नहीं करेगी। इसके बावजूद लड़की अपने प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी रही। जिसके बाद मां ने बेटी के माथे पर गोली मार दी।  इससे उसकी मौत हो गई। मृतक बेटी का नाम रुखसार (15 साल) था।