logo

राहुल गांधी से मिले सांसद कालीचरण मुंडा, खूंटी आने का दिया निमंत्रण

RAHUL07.jpg

रांची
खूंटी से सांसद कालीचरण मुंडा ने बुधवार को संसद भवन में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मुलाकात की और उन्हें एक बार फिर खूंटी आने का निमंत्रण दिया। मुलाकात में राहुल गांधी ने कालीचरण मुंडा को केंद्रीय मंत्री के खिलाफ चुनाव लड़कर शानदार जीत हासिल करने पर बधाई दी। इस दौरान दोनो नेताओं के बीच लगभग दस मिनट तक बातें हुईं। जिसमें राहुल गांधी ने झारखंड में कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की संगठनात्मक स्थिति की जानकारी ली और विधानसभा चुनाव की तैयारियों तथा स्थिति पर भी बातचीत की। राहुल गांधी ने कालीचरण मुंडा से झारखंड की समस्याओं खासकर झारखंड में आदिवासियों की स्थिति से संबंधित जानकारी ली।


 

Tags - rahul gandhiKalicharan MundaJharkhand News