logo

सांसद संजय सेठ ने जारी किया विकास पत्र, बताया रांची लोकसभा में हुआ है ये काम

bjp27.jpg

द फॉलोअप डेस्क

रांची के सांसद संजय सेठ पार्टी द्वारा पांच साल में किए गए काम का ब्योरा जनता के सामने रखने के लिए एक बुकलेट जारी किया। जिसमें कहा है कि कोरोनाकाल के दौरान वे लगातार जनता के बीच उनकी मदद करने में लगे हुए थे, वहीं बाकी जो नेता और जनप्रतिनिधि हैं वे घर में बैठे थे। उनलोगों को जनता से कोई लेना देना नहीं है। चुनाव के समय बस एक महीने के लिए वे जनता के बीच दिखाई देते हैं। लेकिन हमनें बिना छुट्टी लिए निंर्तर लोगों के बीच रह कर काम किया है।


 संजय सेठ ने गिनवाए विकास कार्य
संजय सेठ ने उनके पांच साल के कार्यकाल में हुए काम में बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कैसे बीते 5 साल में रांची लोकसभा विकास की सीढ़ी चढ़ रहा है। चाहें रांची में बन रहे एलिवेचेड कॉरिडोर हो या रांची में प्रतावित आउटर रिंग रोड हो। इसके साथ ही झीरी में बन रहे वेस्ट ट्रिटमेंट प्लांट और बड़गाईं में वाटर ट्रिटमेंट प्लांट का भी जिक्र किया। इसके साथ समाज के बेहतरी के लिए चलाए जा रहे बुक बैंक और टॉय बैंक के बारे में भी जानकारी दी कि कैसे इन योजनाओं से समाज में बेहतर बदलाव आ रहा है। 
रेलवे के क्षेत्रों में भी हुआ है विकास 
संजय सेठ ने रेलवे के क्षेत्रों में हुए विकास को लेकर भी जानकारी देते हुए बताया की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण ही रांची में रेलवे की व्यवस्था बेहतर हुई है। साथ ही रांची से तीन वंदे भारत ट्रेन का परिचालन भी मोदी जी का देन है। 


2019 में पहली बार सासंद चुन कर आए थे संजय सेठ
बता दें संजय सेठ पहली बार 2019 के चुनाव को जीत कर सांसद बने थे। इस बार भी बीजेपी नें संजय सेठ पर भरोसा जताया है और रांची लोकसभा का उम्मीदवार बनाया है।

Tags - sanjay seth ranchi loksabha bjp candidate jharkhand political news