logo

दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले सांसद संजय सेठ, झारखंड आने के लिए जताया आभार

गतगत.jpg

रांचीः 
रांची के सांसद संजय सेठ ने नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की है। यह एक शिष्टाचार मुलाकात बताई जा रही है। मुलाकात के दौरान सांसद सेठ ने राष्ट्रपति को जनजातीय गौरव दिवस की बधाई दी और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर झारखंड आगमन के लिए उनका आभार जताया। राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद सांसद ने बताया कि यह राष्ट्रपति से शिष्टाचार मुलाकात थी। उन्होंने एक अभिभावक के रूप में झारखंड को हमेशा से स्नेह दिया है। आगे भी यह स्नेह मिलता रहेगा। सभी झारखंड वासियों के लिए उन्होंने अपनी शुभकामनाएं दी है। आपको याद हो कि 15 नवंबर को राष्ट्रपति झारखंड आईं थी, उसके बाद वह खूंटी के उलिहातू में भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया था। यहां से जाते वक्त उन्होंने कहा था कि यह उनके लिए तीर्थ यात्रा थी। साथ ही स्थापना दिवस समारोह में शामिल ना होने पर खेद भी जताया था, जिसपर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेने ने कहा था कि कोई बात नहीं मैडम। 15 नवंबर का दिन खूंटी के ऐतिहासिक दिन रहा। यहां पहली बार किसी राष्ट्रपति के कदम पड़े थे।