logo

Jharkhand : 17 से 19 फरवरी तक होगा सांसद खेल महोत्सव का आयोजन-तैयारी शुरु

d2f09e71-1c91-43ec-8bdc-6efaf3612daf.jpg

द फॉलोअप डेस्क

रांची के होटवार के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस सिलसिले में सांसद संजय सेठ ने रविवार को सांसद खेल महोत्सव की जानकारी देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन के जरिये गांवों में छिपी प्रतिभाओं को सामने आने का मौका मिलेगा। यही नहीं ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियाई खेलों तक भी जा सकेंगे। खेल महोत्सव के दौरान विशेषकर छह खेलों तीरंदाजी, एथलेटिक्स, वुशु, कबड्डी, बैडमिंटन, योगासन में प्रतिभाओं को खुद को साबित करने का भी मौका मिलेगा।

पीटी उषा और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर भी हो सकते हैं शामिल

संजय सेठ ने कहा कि खेल महोत्सव के लिए भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष और पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी पीटी उषा और केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर को भी आमंत्रित किया गया है। झारखंड ओलंपिक संघ के डॉ मधुकांत पाठक ने कहा कि ओलंपिक संघ अपने स्तर से जिला, स्टेट चैंपियनशिप का आयोजन करता रहा है। ऐसा पहली बार देखने को मिल रहा है जब पॉलिटिकल स्तर पर ऐसे आयोजनों के जरिये खेल प्रतिभाओं को सामने लाया जा रहा है।

2000 से अधिक खिलाड़ियों के भाग लेने की है संभावना

बता दें कि इस प्रतियोगिता में 2000 से अधिक खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है। रांची के होटवार के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में 17-19 फरवरी तक सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जायेगा। इसमें रांची लोकसभा क्षेत्र के छह विधानसभा के खिलाड़ी अलग अलग कैटेगरी (अंडर 14, अंडर 18 और सीनियर) में भाग लेंगे। सांसद खेल महोत्सव में भाग लेने को इच्छुक खिलाड़ी अपने पसंदीदा खेलों में भाग लेने को खेल मैनेजरों से संपर्क करेंगे। तीरंदाजी के लिए प्रेम मूर्ति (9798278754), एथलेटिक्स के लिए प्रभाकर कुमार वर्मा (9304444667), वुशू के लिए शैलेंद्र नाथ दुबे (9304710455), बैडमिंटन के लिए एनके डे (9431171069), कबड्डी के लिए प्रवीण सिंह (9162767003) और योग के लिए आदित्य सिंह (9135208065) से संपर्क कर सकते हैं।