logo

धोनी रांची में हॉकी मैच देखने पहुंचे तो दर्शकों में दिखा उत्साह, स्टेडियम में गूंजा माही-माही

a918.jpeg

द फॉलोअप स्पोर्ट्स डेस्क:

क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी आज रांची में हॉकी मैच देखने पहुंचे। रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में आज भारत और जर्मनी के बीच मैच चल रहा था। इसी वक्त धोनी काले रंग का जैकेट पहनकर पहुंचे। वो स्टेडियम में दाखिल हुए और कैमरा उनपर फोकस हुआ पूरा स्टेडियम धोनी - धोनी की आवाज से गूंज उठा। बता दें कि रांची में एफ आई एच हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर टूर्नामेंट का आयोजन हो रहा है जिसमें 8 देशों की टीम भाग ले रही है। 

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता भी थे मौजूद
धोनी के साथ हॉकी स्टेडियम में झारखंड सरकार के मंत्री बन्ना गुप्ता मैच का आनंद लेते हुए दिखे। स्टेडियम पहुंचने के बाद खेल निदेशक सुशांत गौरव ने मोमेंटो देकर स्वागत किया। आपको बता दें धोनी भले ही क्रिकेट के खिलाड़ी हों लेकिन हर गेम के प्रति उनका गहरा लगाव रहा है। अभी कुछ दिन पहले वह टेनिस खेलते हुए देखे गए थे। इससे पहले वह कई बार फुटबॉल खेलते हुए भी दिखे गए हैं।

जानकारी के अनुसार हॉकी झारखंड के अधिकारियों ने महेंद्र सिंह धोनी को अतिथि के रूप में मैच देखने के लिए आमंत्रित किया था। धोनी के खेलप्रेम का एक उदाहरण बॉलीवुड में सेलिब्रेटी को वैनिटी वैन उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति ने बताया था कि एड शूट के दौरान महेंद्र सिंह धोनी अपनी वैनिटी वैन में लगी टीवी में स्पोर्ट्स चैनल उपलब्ध कराने की मांग करते हैं। उन्हें कई मौकों पर गोल्फ, बैडमिंटन और टेनिस खेलते देखा गया है। आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो के साथ धोनी ने कई प्रदर्शनी फुटबॉल मैचों में हिस्सा लिया है।

धोनी इन दिनों रांची के जेएससीए स्टेडियम में आईपीएल के लिए फिटनेस हासिल करने के लिए जिम करते हैं। नेट्स पर बल्लेबाजी भी करते हैं।