पलामू
मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार सह मुखिया सम्मेलन 2026 (पलामू प्रमंडल) का आयोजन झारखंड सरकार के पंचायती राज विभाग द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की मंत्री दीपिका पांडे सिंह शामिल हुईं, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर उपस्थित रहे। इस अवसर पर पंचायतों को सशक्त बनाने और बेहतर कार्य करने वाली पंचायतों को सम्मानित करने के लिए मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार सह मुखिया सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य सरकार के मंत्रियों ने भाग लिया और पंचायतों को विकास की नई दिशा देने का संदेश दिया। कुल मिलाकर, पंचायतों को सशक्त बनाने और गांवों के विकास की दिशा में यह सम्मेलन एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। सम्मेलन के दौरान मुखियाओं की समस्याओं और सुझावों को भी सुना गया तथा सरकार और पंचायत प्रतिनिधियों के बीच सीधा संवाद स्थापित किया गया। इस दौरान पंचायतों को नई योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
वित्त मंत्री का बयान
कार्यक्रम के दौरान वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने पलामू प्रमंडल की प्रशासनिक स्थिति पर भी खुलकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि पिछले करीब दो वर्षों तक पलामू में प्रशासनिक और पुलिस स्तर पर अपेक्षित कार्य नहीं दिख रहा था, लेकिन नजर आ रहे हैं और लोगों को जमीन पर काम दिखाई देगा। वित्त मंत्री ने इस दौरान राष्ट्रीय राजनीति पर भी टिप्पणी करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर सीधा निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यदि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कांग्रेस पर कोई टिप्पणी करते हैं, तो वो ये बात जान ले की उनसे बड़ा अंतर्यराष्ट्री आतंकवाद कोई नहीं है। 