logo

रांची के फेमस मॉडलिंग कंपनी के संचालक पर मॉडल ने लगाया लव जिहाद का आरोप, कहा-जान से मारने की देता है धमकी

manvi.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
मुंबई में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मुंबई की एक मॉडल जिसका नाम मानवी राज है उसने यश मॉडलिंग एजेंसी के तनवीर अख्तर पर लव जिहाद का आरोप लगाया है। मॉडल ने कहा है कि तनवीर उसपर धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बना रहा है। मानवी 2020 में रांची आई थी, जिसके बाद उसने यश मॉडलिंग एजेंसी में काम करना शुरू किया। फिर कुछ महीनों बाद मानवी को यह पता चला कि जिस व्यक्ति को अब तक वह यश समझ रही थी उसका असली नाम तनवीर अख्तर खान है। मॉडल ने आरोप लगाया गया है कि तनवीर अख्तर धीरे-धीरे उसके साथ करीबियां बढ़ाने लगा और एक दिन उसे बेहोशी की दवा देकर उसके साथ अपतिजनक तस्वीरें ले लीं। इन्हीं तस्वीरों के आधार पर वह मानवी पर खुद से शादी और धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहा है। मानवी बिहार के भागलपुर की रहने वाली है। 

 

पैसों का दिया लालच
मानवी ने पुलिस के पास शिकायत की है। बताया जा रहा है कि शिकायत के डर से तनवीर अख्तर ने उसे पैसों का लालच दिया। फिर उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। मानवी ने यह भी आरोप लगाया है कि अभी कुछ दिनों पहले ही तनवीर रांची से मुंबई पहुंचा और मानवी का गला दबाकर उसे मारने की कोशिश भी की। मानवी का कहना है कि वह पहली लड़की नहीं है, जिसके साथ तनवीर ने ऐसी हरकत की है। इस मामले में मुंबई पुलिस ने बताया कि यह मामला झारखंड का था, इसलिए शिकायत मिलने के बाद एफआईआर दर्ज कर झारखंड पुलिस के पास भेज दिया गया है। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर तनवीर के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 376 (2), 376 (N), 328, 506, 504, और 323 और IT एक्ट की धारा 67 के तहत मामला दर्ज किया है। मानवी ने यूट्यूब पर वीडियो अपलोड किया है। इसमें मानवी ने कहा, "मैं मर जाऊंगी, लेकिन अपना धर्म नहीं बदलूंगी। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री मुझे इस हैवान से बचाएं। कल को वो क्या करेगा, मुझे नहीं पता। मैं हिंदू हूं, कभी मुस्लिम से शादी नहीं करूंगी।"

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N