logo

मुस्लिम नेताओं ने त्रिपुरा में बंधु तिर्की को दिया मंदिर का प्रतीक चिन्ह, बोले-यही कांग्रेस की सबसे खूबसूरत परंपरा 

tripura.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
पूर्व मंत्री व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा है कि महंगाई, बेरोजगारी और जैसी गंभीर समस्याओं से जनत त्रस्त है। अब जनता बदलाव के लिए तैयार है और त्रिपुरा में होनेवाले आगामी विधानसभा चुनाव में इसका प्रत्यक्ष प्रमाण दिखेगा। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा ने केवल धर्म की राजनीति कर लोगों को लड़ाया है। जबकि कांग्रेस जोड़ने की राजनीति करती है। कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता और नेता मिलकर नफरत एवं अराजकता की राजनीति को परास्त करेंगे। यह बातें बंधु तिर्की ने त्रिपुरा में कही। बता दें कि बंधु तिर्की को त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए घोषित 40 स्टार प्रचारकों में शामिल किया गया है। 

 

दिया गया प्रतीक चिन्ह
बंधु तिर्की कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ बूथ स्तर पर बैठक कर रहे हैं। इन बैठकों के दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार केवल लोगों के बीच आपसी मतभेद को बढ़ाकर किसी भी प्रकार से सत्ता में बने रहना चाहती है। लेकिन भाजपा को यह समझना चाहिये कि अब समय बदल चुका है और एक ही तरीके से जनता को बार बार ठगना काफी मुश्किल है।

बंधु तिर्की को आज अनेक स्थानों पर त्रिपुरा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सम्मानित किया और उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट किया। इस प्रतीक चिन्ह की सबसे बड़ी विशेषता यह रही की एक मुस्लिम कांग्रेस कार्यकर्ता ने उन्हें सुप्रसिद्ध त्रिपुरेश्वरी मंदिर का प्रतीक चिन्ह भेंट किया। जिस देवी के नाम पर त्रिपुरा प्रदेश का नाम पड़ा है।

 

एक सप्ताह रहेंगे त्रिपुरा में 
इस अवसर पर बंधु तिर्की ने कहा कि, यही कांग्रेस की खूबसूरती और परंपरा है जहां हम सभी धार्मिक प्रेम व सद्भाव को हमेशा बनाये रखने का न केवल प्रयास करते हैं बल्कि कायम भी रखते हैं। अभी बंधु तिर्की, कांग्रेस के स्टार कैंपेनर के रूप में एक सप्ताह के त्रिपुरा यात्रा पर हैं.