logo

बीजेपी को वोट न देकर भी मुसलमान उठा रहे हैं मोदी की योजनाओं का फायदा- बाबूलाल मरांडी के बयान सियासी हलचल

BABULAL01230.jpg

रांची
झारखंड में नेता प्रतिपक्ष और बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुस्लिम वोटरों को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि मुसलमानों ने बीजेपी को कभी वोट नहीं दिया, लेकिन इसके बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं का पूरा लाभ उन्हें मिल रहा है।
मरांडी ने कहा, “ओवैसी ने क्या कहा ये मेरा विषय नहीं है। मुसलमानों ने बीजेपी को वोट ही कब दिया है? फिर भी उन्हें मोदी सरकार की हर कल्याण योजना — चाहे स्वास्थ्य योजना हो या मुफ्त अनाज योजना — बिना किसी भेदभाव के मिल रही है। प्रधानमंत्री मोदी जाति और मजहब की दीवार नहीं देखते।”


पत्रकारों ने जब उनसे पूछा कि क्या मुस्लिम समुदाय बीजेपी को बिल्कुल वोट नहीं देता, तो मरांडी ने मुस्कुराते हुए कहा — “थोड़ा बहुत देते होंगे, पर बड़ी संख्या में नहीं, क्योंकि मैं भी चुनाव लड़ चुका हूं।” इस बयान से पहले मुंगेर की एक रैली में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा था कि “बिहार में पहले जंगलराज-1 था, अब जंगलराज-2 चल रहा है।” मरांडी का यह जवाब उसी बयान के संदर्भ में आया है।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News