logo

नाबालिग युवती का क्षत-विक्षत शव बरामद, सिर पेड़ से लटका मिला! हत्या की आशंका

DEADBODY1.jpg

द फॉलोअप डेस्क

दुमका के सरैयाहाट थाना क्षेत्र के दिग्घी गांव से एक युवती का शव बरामद किया गया है। दरअसल 27 अक्तूबर को 17 वर्षीय नाबालिग लड़की लाखो कुमारी अचानक घर से गायब हो गई थी, जिसके बाद अब उसका शव क्षत-विक्षत अवस्था में दिग्घी गांव के तिनघरा टोला के पास जंगल से पुलिस ने बरामद किया है। मृतका का सिर पेड़ से लटका मिला और अलग हिस्सों में उसका धड़ जमीन पर पड़ा मिला। लोगों ने संभावना जताई है कि नाबालिग लड़की की बेरहमी से हत्या हुई है।
वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुमका सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की जांच में जुट गयी है। बता दें कि लड़की के पिता ने बीते 27 अक्तूबर को थाने में आवेदन देकर बताया था कि उसकी बेटी सुबह घर से निकलकर कहीं चली गयी। वह जब शाम तक घर नहीं लौटी तो अपने सभी रिश्तेदारों के खोजबीन की, पर कोई पता नहीं चला।
वहीं पिता ने बताया था कि उनकी बेटी इसी थाने के बरहेट गांव के दिलखुश पासवान से मोबाइल पर अक्सर बात किया करती थी। जिससे शक था कि उस युवक ने ही उनकी बेटी को कहीं भगा ले गया है। इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। और लगातार छानबीन कर ही रही थी इसी क्रम में गुरुवार को नाबालिग लड़की के शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली।
थाना प्रभारी राजेंद्र यादव ने जानकारी दी कि इस मामले में लड़की के पिता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी थी। मामले में जांचकी जा रही थी तभी गुरुवार को शव मिलने की खबर मिली। शव को पोस्टमार्टम हेतु दुमका भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के कारणों का पता चल जाएगा। 
 

Tags - jharkhand news jharkhand khabar jharkhand latest news dumka news dumka khabar dumka update crime news crime update