logo

Nagpuri album released : भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और महंगाई पर आधारित वीडियो एल्बम जारी, रवि भूषण दुबे ने दी है आवाज

RAVI1.jpg

रांचीः
आज रथयात्रा के पावन अवसर पर भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और महंगाई पर आधारित एक नागपुरी गीत का वीडियो एल्बम जारी किया गया है। इस गीत को रवि भूषण दुबे ने गाया है, संगीतकार हेमंत कुजुर हैं साथ ही वीडियोग्राफी चंदन मिश्रा ने किया है। गीत की खासियत यह है कि इसमें जाति, धर्म संप्रदाय से ऊपर उठकर गाने में राष्ट्र कल्याण की बात कही गई है। साथ ही वर्तमान समय में व्याप्त भीण महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार का भी उल्लेख है।

 


इससे पहले भी गा चुके हैं गाने 
देश की आजादी में झारखंड के वीर शहीद भगवान बिरसा मुंडा, विश्वनाथ शाहदेव, पांडे गणपत राय सहित अनेकों वीर जवानों का उल्लेख किया गया है। लेखक ने आधुनिकता से अलग हटकर मौलिकता को बरकरार रखने की पूरी कोशिश की है। बता दें कि इसके पहले भी रवि भूषण दुबे का गीत एचएमवी द्वारा जारी किया जा चुका है। जो अभी यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है। रवि भूषण दुबे ने बताया कि इस गीत के बाद सावन में बाबा बैद्यनाथ धाम पर आधारित कावंरिया गीत प्रस्तुत की जाएगी। पूरे अल्बम को बनाने में उनका सहयोग मानिक अविनाश सोलन उरांव ने किया है।