logo

Ranchi : हर घर तिरंगा अभियान में देश के 20 करोड़ घरों में लहराएगा राष्ट्रीय ध्वज

a299.jpg

रांची: 

बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने रविवार को प्रदेश कार्यालय में हर घर तिरंगा अभियान के तहत  आयोजित प्रदेश स्तरीय बैठक को संबोधित किया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश ने किया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री एवं सांसद आदित्य साहू ने किया। धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा ने किया।

 

तिरंगा भारत के स्वाभिमान का प्रतीक
बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महामंत्री सह घर-घर तिरंगा अभियान के राष्ट्रीय संयोजक विनोद तावड़े ने कहा कि तिरंगा प्रत्येक भारतवासी का स्वाभिमान और सम्मान है। इसके लिये लाखों लोगों ने अपनी कुर्बानियां दी है।  उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर आजादी के 75वें वर्ष में अमृतकाल के अवसर पर भारत का हर नागरिक अपने घरों पर तिरंगा लगाकर अमर स्वतंत्रता सेनानियों, शहीदों को अपनी श्रद्धाजंलि अर्पित करे ऐसा अभियान चलाने का निर्णय हुआ है।

तिरंगे का सम्मान राष्ट्र का सम्मान है
विनोद तावड़े ने कहा कि तिरंगा का सम्मान राष्ट्र का सम्मान है। दुनिया ने यूक्रेन युद्ध मे तिरंगे की ताकत को नजदीक से महसूस किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत अगले 25वर्षों की विकास यात्रा की रूपरेखा तैयार कर रहा है। एक भारत श्रेष्ठ भारत का स्वप्न साकार हो रहा है। कहा कि विश्व मे भारतीय उत्पाद, आयुर्वेद, भारतीय खान पान,वस्त्र का महत्व दुनिया मे बढ़ा है।

जन-जागरण कार्यक्रम संचालित करना होगा
प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि  हर घर तिरंगा अभियान में झारखंड अव्वल हो इस तैयारी में हम सब जुट जाएं। झारखंड के सभी घरों पर तिरंगा फहराया जाए इसके लिये हम सभी कार्यकर्ताओं को सघन प्रचार एवं जनजागरण अभियान चलाने की योजना को धरातल पर उतरना है। उन्होंने कहा कि इसके लिये सोशल मीडिया, सामाजिक , धार्मिक संस्थाओं, स्वयंसेवी संस्थाओं, समाज के अगुवा, प्रतिष्ठित व्यक्तित्व के द्वारा भी घर घर तिरंगा फहराने की बात को पहुंचाई जाए। कहा कि भारत सरकार ने इस वर्ष के लिए तिरंगा फहराने के कुछ प्रोटोकॉल को शिथिल किया है।

 कहा कि जिस प्रकार अभियान की गति तेज हो रही है तिरंगा झंडे की मांग बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में अभियान के लिये गठित समिति शुल्क के साथ तिरंगा उपलब्ध हो।छ कोई छूटे नहीं इसकी व्यवस्था सुनिश्चित करें।

 

आजादी के अमृतकाल में अनूठा अभियान
प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि आजादी के अमृतकाल में यह अभियान अनूठा अभियान है। 13, 14 एवम 15 अगस्त को पूरा भारत तिरंगा मय होगा। इस अद्भुत दृश्य को विश्व निहारेगा।

भारत को आजाद कराने वाले अमर बलिदानियों केलिय यह अद्वितीय श्रद्धाजंलि होगी। उन्होंने कहा 9 से 11 अगस्त तक मोटरसाइकिल यात्रा, होर्डिंग्स, पदयात्रा, पर्चा वितरण के माध्यम से  जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। पुनः 11,12 एवम 13 अगस्त को प्रभात फेरी, वंदेमातरम और रघुपति राघव राजा राम भजन के साथ  हर गांव, टोले मुहल्लों में निकाली जाएगी। विभिन्न प्रचार माध्यमो ,सोशल मीडिया के माध्यम से तिरंगा लगाने का संदेश आग्रह किया जाएगा। कहा कि 13 ,14 एवम 15 अगस्त को हर घर मे तिरंगा लहराया जाए यह सुनिश्चित करना है।


धर्मपाल सिंह ने कहा कि झंडे को घर के छोटे बच्चे लगाएं इसका आग्रह हमे समाज में करना चाहिये। गांव-मुहल्लों में एक उत्सव का वातावरण हो। हर भारतवासी आजादी के 75वें वर्ष में गौरवान्वित महसूस करे। उन्होंने तिरंगा लगाने के चित्र को सोशल मीडिया में डालने का भी आग्रह किया।