logo

राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप: झारखंड को लगातार तीसरी बार कांस्य पदक, सेमीफाइनल में पहुंची टीम

झारखंड_हॉकी.jpg

महाराष्ट्र के पुणे में हॉकी इंडिया सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप 2024 का आयोजन किया गया। चैंपयनशिप में आज झारखंड ने मध्यप्रदेश को 2-0 गोल से हरा कर लगातार तीसरा वर्ष कांस्य पदक जीता है। इस मैच के जीतने से ही टीम की के लिए सेमीफाइनल की राह खुल गई है। इस मैच में झारखंड टीम की ओर संगीता कुमारी और रोपनी कुमारी ने एक-एक गोल दागा। वहीं झारखंड की कप्तान निक्की प्रधान को प्लेयर ऑफ दि मैच का पुरस्कार मिला।

टीम में ये खिलाड़ी रहीं शामिल  
कप्तान निक्की के अलावा सोनल मिंज, अंशु लकड़ा, रोपनी कुमारी, रीमा बखला, पुनीता मिंज, सलीमा टेटे,  दीप्ति टोप्पो, रेशमा सोरेंग, दीप्ति कुल्लू, महिमा टेटे, सुप्रिया मुंडू, संगीता कुमारी, दीपिका सोरेंग, निक्की कुल्लू, रजनी केरकेट्टा, प्रमोदनी लकड़ा और किरण बड़ा टीम का हिस्सा थीं। वहीं टीम की मुख्य कोच सुमराय टेटे औऱ सहायक कोच के रूप में रेणुका सोरेंग टीम के साथ मौजूद थीं। इनके साथ टीम के मैनेजर मनोज कोनबेगी भी खिलाड़ियों के साथ मौके पर मौजूद थे। इस टूर्नामेंट की शुरूआत 13 मार्च से हुई औऱ समापन आज 23 मार्च को हुआ। 


इन्होंने दी बधाई 
झारखंड टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, महासचिव विजय शंकर सिंह, असरीता लकड़ा, रजनीश कुमार, माइकल लाल, जयंत केरकेट्टा, अशोक भगत, सुरजीत झा, दसरथ महतो सहित हॉकी झारखंड, खेलकूद विभाग झारखड़ सरकार, रांची रेलवे के पदाधिकारियों ने बधाई दी है और अगले मैच के लिए शुभकामनाएं दी है।