logo

Ranchi : राष्ट्रीय युवा शक्ति ने हूल दिवस पर किया रक्तदान, कार्यक्रम में शामिल हुए सुदेश महतो

a1110.jpg

डेस्क: 

30 जून को राष्ट्रीय युवा शक्ति ने हूल दिवस मनाया। राष्ट्रीय युवा शक्ति के कार्यकर्ता गुरुवार को रांची स्थित सिद्धो-कान्हू पार्क पहुंचे और उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यकर्ताओं ने इसके बाद सिद्धो-कान्हू की प्रतिमा के सामने ही रक्तदान शिविर लगाया। 

अंग्रेजों के खिलाफ लड़ने वाले भुला दिए गये! 
यहां राष्ट्रीय युवा शक्ति ने कहा कि आज ही के दिन अंग्रेजों के खिलाफ हूल उलगुलान की शुरुआत हुई थी। आज दूसरे उलगुलान की जरूरत है। कहा कि अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाले अमर जवानों को लोग आज भुला गए हैं। उनके वंशजों की हालत बत से बदतर है। देश की सरहद में देश के जवान वीरगति प्राप्त कर रहे हैं उनकी पत्नी बच्चे उनके परिवार को देखने वाला कोई नहीं है। जिनकी बदौलत हमारा भारत आजाद हुआ था आज उनके सम्मान में एक उलगुलान की जरूरत है।

जन धन संग्रह करेगी राष्ट्रीय युवा शक्ति
राष्ट्रीय युवा शक्ति आज संकल्प लेती है कल से राजधानी में निकल कर लोगों तक पहुंच कर जन संग्रह धन संग्रह करके भगत सिंह,शांति भूषण तिर्की ,अभिषेक कुमार साहू, नागेश्वर महतो, जोरा मुंडा, जयप्रकाश उरांव,की प्रतिमा स्थापित करेगी। आज के रक्तदान शिविर में आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो बंधु तिर्की महुआ मांझी शिल्पी नेहा तिर्की भी रक्तदान कार्यक्रम में शामिल हुए। 

रक्तदान शिविर में इन लोगों ने लिया भाग
आज के रक्तदान कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय शक्ति के केंद्रीय अध्यक्ष उत्तम यादव रक्तदान कार्यक्रम के प्रभारी सुमन विद विजय साहू, रंजन माथुर, वीरेंद्र गोप, विकास साहू नितेश वर्मा, सुनील साहू, सावन लिंडा, उमेश साहू,आर्यन मेहता नीतू सिंह प्रीती सिंहा जयसवाल चंदा तिवारी पायल सोनी रोहित यादव निखिल गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित थे।