logo

15 लाख के इनामी नक्सली ने किया आत्मसमर्पण, इस जिले में था सक्रिय

a482.jpeg

द फॉलोअप डेस्क:

नक्सलवाद के खिलाफ जंग में झारखंड पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। खास बात यह है कि यह कामयाबी बिना रक्तपात के हासिल हुई। दरअसल, मंगलवार को प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) संगठन के सब जोनल कमांडर नवीन यादव ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। हालांकि, पुलिस ने अभी तक आत्मसमर्पण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। बता दें कि नवीन यादव पर 15 लाख रुपये का इनाम घोषित है। बताया जाता है कि नवीन,लातेहार में बूढ़ा पहाड़ इलाके में सब जोनल कमांडर के रूप में संगठन की जिम्मेदारी संभालता था। नक्सली कमांडर नवीन के आत्मसमर्पण से संगठन को बड़ा झटका लगा है। 

सरकार की पुनर्वास नीति से प्रभावित नक्सली
झारखंड सरकार की पुनर्वास नीति, नई दिशा-एक नई पहल से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में नक्सलियों ने आत्समर्पण किया है। राज्य के डीजीपी अजय कुमार सिंह ने बताया कि इस वर्ष अब तक 267 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इस बीच 236 नक्सलियों को गिरफ्तार भी किया गया है। इसी वर्ष कुछ महीने पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नई दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह द्वारा आयोजित वामपंथ उग्रवाद पर आयोजित सेमिनार में हिस्सा लेने भी पहुंचे थे।

 

इसी वर्ष बूढ़ा पहाड़ को नक्सलियों से कराया मुक्त
बता दें कि इसी वर्ष झारखंड में नक्सल प्रभावित गढ़वा और लातेहार जिला के आसपास झारखंड और छत्तीसगढ़ की सीमा पर स्थित बूढ़ा पहाड़ को नक्सलमुक्त बनाया गया। मुख्यमंत्री ने खुद बूढ़ा पहाड़ का दौरा किया। डीजीपी भी वहां गए। नक्सलवाद के खिलाफ यह बड़ी कामयाबी थी।