logo

हजारीबाग में नक्सलियों का उत्पात, रेल लाइन निर्माण में लगे 4 वाहन फूंके; पर्चा छोड़ा

a1011.jpeg

कटकमसांडी (हजारीबाग):

हजारीबाग में नक्सलियों ने उत्पात मचाया। बुधवार देर रात आधा दर्जन नक्सलियों ने रेल लाइन निर्माण में लगे 4 वाहनों में आग लगा दी। धमकी वाला पर्चा भी छोड़ा। मामला हजारीबाग के कटकमसांड़ी थानाक्षेत्र अंतर्गत शाहपुर हेसा कुंदर गांव का है। गुरुवार तड़के 3 बजे नक्सलियों ने वारदात को अंजाम दिया। घटना में निर्माण कार्य में लगी कंपनी को करोड़ों का नुकसान हुआ।

गुरुवार तड़के घटना को अंजाम दिया
घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार तड़के करीब 3 बजे नक्सलियों ने शाहपुर हेसा कुंदर गांव में रेल लाइन निर्माण में लगे 4 वाहनों में आग लगा दी। नक्सलियों ने 2 हाइवा, 1 पेलोडेर और 1 पिकअप वैन को आग के हवाले कर दिया। जाते-जाते नक्सलियों ने पर्चा भी छोड़ा जिसमें संगठन से बिना संपर्क किए निर्माण कार्य ना करने की चेतावनी दी गई है।

 

कठौतिया टोरी चंदवा रेल लाइन निर्माण
गौरतलब है कि नक्सली हमले के शिकार हुए वाहन कठौतिया-टोरी चंदवा रेल लाइन निर्माण कार्य में लगे थे। स्थानीय लोगों का मानना है कि लेवी के विवाद में उग्रवादियों ने ऐसी घटना को अंजाम दिया है। बता दें कि हाल ही में झारखंड में उग्रवाद को लेकर दिल्ली में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कई अहम जानकारियां गृहमंत्री को दी थी। मुख्यमंत्री ने बताया था कि झारखंड में नक्सलवाद काबू में है और अब कुछ ही इलाकों तक सीमित हो गया है।