logo

गिरिडीह में नाबालिग के साथ दुष्कर्म-हत्या के मामले में एनसीपीसीआर ने लिया स्वत: संज्ञान, मांगी रिपोर्ट

0942.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गिरिडीह में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या मामले में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) स्वतः संज्ञान लिया है। उसने गिरिडीह एसपी को इस मामले से संबंधित पूरी रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। जानकारी के अनुसार एसपी को लिखे पत्र में एनसीपीसीआर ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि किसी भी स्तर पर नाबालिग या उससे जुड़े उनके रिश्तेदारों की पहचान उजागर नहीं होनी चाहिए। साथ ही इस मामले में पॉक्सो एक्ट के धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच करने कहा।

कुएं में बेहोशी की हालत में मिली थी नाबालिग

गिरिडीह के बिरनी थाना इलाके के थोरिया स्थित एक कुएं में एक नाबालिग लड़की बेहोशी की हालत में मिली थी। अस्पताल ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में नाबालिग के परिजनों ने आरोप लगाया है किउसकी बेटी का रविवार की देर रात थोरिया के मो. कैफ व उसके साथियों ने अपहरण किया। उसके साथ रेप किया गया। इस शिकायत के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया और मो. कैफ को गिरफ्तार किया गया। दो अन्य आरोपियों को पुलिस तलाश कर रही है। इस मामले को लेकर भाजपा हेमंत सरकार पर लगातार हमलावर है। वहीं, अब एनसीपीसीआर ने भी इस मामले में जांच कर रिपोर्ट मांगी है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N