logo

गुमला : NCST की सदस्य आशा लकड़ा ने भरनो में दुर्गा पूजा पंडाल का किया उद्घाटन

kgtuidf.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गुमला के भरनो स्थित स्कूल चौक शिवपुरी दुर्गा पूजा समिति द्वारा बनाए गए पूजा पंडाल का उद्घाटन सोमवार को राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य आशा लकड़ा और समिति के सदस्यों ने विधिवत रूप से फिता काटकर किया। इस दौरान आचार्य सुदर्शन मिश्रा एवं भारत भूषण मिश्रा ने पूजा-अर्चना कराई, और माता रानी के चरणों में माथा टेककर सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा समिति की ओर से आशा लकड़ा को स्मृति चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

इसके बाद, वे बाजार टांड स्थित श्री विष्णु मंदिर के दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचे, जहां आचार्य अवधेश मिश्रा और अंकित मिश्रा ने उन्हें पूजा-अर्चना कराई और माता रानी का चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया। फिर, हरिजन मुहल्ला स्थित दुर्गा मंदिर पहुंचे, जहां आचार्य ऋषिकेश मिश्रा ने उन्हें विधिवत पूजा अर्चना कराई।
इसके बाद, वे ब्लॉक चौक स्थित शक्ति क्लब दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचे, जहां आचार्य गौतम मिश्रा ने उन्हें पूजा अर्चना कराई और माता रानी का चुनरी ओढ़ाकर एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया। इस दौरान आशा लकड़ा ने सभी पूजा पंडालों में मां का दर्शन कर माथा टेकते हुए राज्य व देश की तरक्की के लिए दुआएं मांगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों को नवरात्र, दशहरा और विजय दशमी की अग्रिम शुभकामनाएं भी दी।

इस अवसर पर मुरारी केशरी, रामानंदन शाही, बजरंग केशरी, सतीश केशरी, भगवती केशरी, अभिषेक केशरी, मनीष गुप्ता, रंजीत गुप्ता, अमित गुप्ता, बादल शाही, श्याम लाल अग्रवाल, संजय गुप्ता, मनोहर लाल केशरी, हरिशंकर शंकर शाही, श्रीकांत केशरी, पीके सिंह, सुदामा केशरी, गोपाल सिंह, विवेक केशरी, भवेश मिश्रा, बिट्टू गुप्ता, शम्भू केशरी, राजकुमार केशरी, भूषण ठाकुर, सब इंस्पेक्टर अभिनंदन कुमार, निर्मल प्रसाद, सीआई शाहिद अनवर, बीएचओ मनोज कुमार झा, विवेक कुमार सहित पूजा समिति के सभी सदस्य और श्रद्धालु मौजूद थे।


 

Tags - latest Gumla News latest Gumla News Gumla news Updates latest Gumla news Gumla news Gumla updates in hindi Gumla news updates