logo

झारखंड पहुंचे नए राज्यपाल संतोष गंगवार, CM हेमंत ने किया स्वागत

gangwar_hemant.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड के नए राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार रांची पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत हुआ। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कल्पना मुर्मू सोरेन सहित कई मंत्री उनका स्वागत करने पहुंचे।डीजीपी सहित कई अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। इस दौरान नए राज्यपाल को गॉड ऑफ ऑनर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार कल नए राज्यपाल शपथ ग्रहण करेंगे। बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार रात झारखंड और छत्तीसगढ़ समेत आधा दर्जन राज्यों में नया राज्यपाल को नियुक्त किया है। करीब 17 महीने बाद झारखंड को फिर से नया राज्यपाल मिल गया है। झारखंड के संतोष गंगवार झारखंड को नए राज्यपाल के तौर पर नियुक्त किया गया है। वहीं वर्तमान राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया है।

संतोष गंगवार को जानिए
झारखंड के 12वें राज्यपाल संतोष गंगवार 8 बार सांसद रह चुके है। गंगवार बीजेपी में लंबे समय तक सक्रिय रहे। वो बरेली लोकसभा सीट से सांसद भी रहे हैं। 1989 से 2009 तक वो लगातार 6 बार जीते थे। 2009 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। लोकसभा चुनाव 2024 में उन्हें टिकट नहीं मिला था। 1 नवंबर 1948 को बरेली में जन्मे संतोष गंगवार ने आगरा विश्वविद्यालय और उत्तर प्रदेश के रोहिलखंड विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त की है। वह वर्तमान में सार्वजनिक उपक्रमों की समिति के अध्यक्ष हैं। इससे पहले वे केंद्र सरकार में श्रम और रोजगार मंत्रालय के स्वतंत्र प्रभार वाले राज्यमंत्री थे।

Tags - JharkhandJharkhand newsSantosh Gangwar