द फॉलोअप डेस्क:
साहिबगंज में 1000 करोड़ रुपये के अवैध खनन मामले (Illegal mining case) में ED की चल रही जांच में नया मोड़ आ गया है। आधिकारिक सूत्रों की मानें तो ईडी जल्द ही साहिबगंज एसपी को पूछताछ के लिए समन भेज सकता है। यह समन सोमवार को हुए साहिबगंज DC रामनिवास यादव से हुए 7 घंटे पूछताछ के बाद भेजा जा रहा है । सोमवार को रांची स्थित ईडी ऑफिस में हुई पूछताछ के दौरान डीसी ने अवैध खनन के मामले में एसपी, डीएसपी और डीएमओ को अवैध खनन के लिए जिम्मेदार ठहराया था। डीसी के लगाए आरोपों के आधार पर एसपी को पूछताछ के लिए समन किया जा सकता है। इससे पहले ईडी ने डीएमओ विभूति कुमार से पूछताछ की थी जिसके आधार पर डीएसपी को समन जारी किया गया था।

साहिबगंज डीसी रामनिवास यादव से 2 बार हो चुकी है पूछताछ
बता दें की 1000 करोड़ के अवैध पत्थर खनन मामले में ईडी ने साहिबगंज डीसी रामनिवास यादव से सोमवार को करीब 7 घंटे तक पूछताछ की। उन्हें खनन घोटाला मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया है। रामनिवास यादव पर खनन घोटाला के आरोपियों की मदद का आरोप है। इससे पहले डीसी रामनिवास यादव से 23 जनवरी को रांची स्थित ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय में पूछताछ हुई थी। बताया जाता है कि करीब 7 घंटे पूछताछ के दौरान कई सवालों का जवाब देने में डीसी असहज दिखे थे। जवाब देने के लिए उन्होंने समय मांगी थी। ईडी ने डीसी को उनके अधिकारों का हवाला देते हुए पूछा कि अवैध खनन रोकने की पूरी जिम्मेदारी संबंधित जिले के डीसी और एसपी की होती है, इसके बावजूद उनके जिले में खूब अवैध खनन और परिवहन का गया। इधर, सोमवार यानि 6 फरवरी को फिर से सुनवाई के लिए बुलाया था।