logo

राजकाज : झारखंड के 9 खनिज ब्लॉकों की होगी नीलामी, सरकार ने प्रक्रिया शुरू की

mines.jpg

रांची: 

खनिज संपदा से भरपूर झारखंड के खनिज ब्लॉक की नीलामी की खबर है। इसकी प्रक्रिया की शुरुआत राज्य सरकार के भूतत्व निदेशालय खान एवं भूतत्व विभाग ने कर दी है। प्रक्रिया केंद्रीय खान मंत्रालय के नियम एवं प्रावधानों के तहत पूरी की जाएगी। केंद्र के अधिसूचित मिनरल्स (एविडेंस ऑफ मिनरल्स कंटेंट्स) रूल्स, 2015 यथा संशोधित 2021 और मिनरल (ऑक्शन )रूल्स 2015 संशोधित 2021 की मदद ली जा रही है।

 

 

भूतत्व निदेशालय खान एवं भूतत्व विभाग झारखंड ने खनिजों की नीलामी में भाग लेने हेतु विभिन्न समाचार पत्रों एवं एमएसटीसी के पोर्टल के साथ विभागीय पोर्टल पर निविदा निकाली है। कुल 9 खनिज ब्लॉकों की नीलामी की जाएगी।

 



इन ब्लॉकों की होगी नीलामी
रेवा रातू ग्रेफाइट खनिज ब्लॉक, पलामू, 
चीरोपाट बॉक्साइट खनिज ब्लॉक, लोहरदगा एवं गुमला, 
चूरी लाइमस्टोन खनिज ब्लॉक, रांची, 
लोधापाट बॉक्साइट खनिज ब्लॉक, गुमला, 
हरिहरपुर लेम बीचा लाइम स्टोन खनिज  block-1, रामगढ़, 
हरिहरपुर लेम बीचा इंस्टॉल खनिज block -2, रामगढ़, 
मेरालगड़ा लौह अयस्क ब्लॉक, पश्चिमी सिंहभूम, 
घाटकुरी लौह अयस्क block-1, पश्चिमी सिंहभूम और
घाटकुरी लौह अयस्क खनिज block-2, पश्चिमी सिंहभूम।