द फॉलोअप डेस्क
प्रदेश कांग्रेस के नेता और लालपुर व्यवसायी समिति के अध्यक्ष निरंजन शर्मा ने होली के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्य सरकार के सभी मंत्रियों को शुभकानाएं दी है। उन्होंने कहा है कि रंगों के इस त्योहार में झारखंड की जनता अपने सारे मतभेदों को भुला कर राज्य के विकास और सरकार के साथ आएं। रंगों की तरह अनेकता में एकता के भाव को प्रदर्शित करें। आपसी एकजुटता और भाईचारा बनाए रखते हुए रंगों के इस त्योहार का भरपूर आनंद उठाएं।
