logo

झारखंड में कड़ाके की ठंड के बीच कोहरे से राहत नहीं, शीतलहर से राहत की उम्मीद

कदपीो7.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
राज्य में ठंड का प्रकोप जारी है। राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में सुबह-शाम ठिठुराने वाली ठंड लोगों को परेशान कर रखी है। वहीं, आज सुबह से अच्छी धूप खिली हुई है और आसमान भी साफ है। आज से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। ठंड में गिरावट हो सकती है।  राज्य में 29 जनवरी तक कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, राज्य के कुछ इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। ठंड में बढ़ोत्तरी हुई है। आज कहीं बारिश के आसार नहीं है। मौसम शुष्क रहेगा। वहीं, आज राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। 


मौसम में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा
मौसम विभाग के अनुसार, दो पश्चिमी विक्षोभ देश के उत्तरी भाग को प्रभावित कर सकते हैं। यह प्रणाली उत्तरी हवाओं के प्रवाह को नीचे की ओर रोकेगी। इसके अलावा, बंगाल की खाड़ी से बहने वाली दक्षिणी हवाएं और अरब सागर से बहने वाली हवाएं राज्य में नमी ला रही हैं। हवा के बदलते पैटर्न से आने वाले दिनों में तापमान में महत्वपूर्ण बदलाव आएगा। फिलहाल सुबह में कोहरे से राहत नहीं मिलने वाली है। एक फरवरी तक सुबह में कोहरा रहने की संभावना जतायी गयी है। 30 व 31 जनवरी की सुबह में कोहरा या धुंध और बाद में आसमान में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव नहीं देखने को मिलेगा। इसके बाद अगले तीन दिन इसमें धीरे-धीरे (2-3 डिग्री सेल्सियस) की वृद्धि हो सकती है। 


सुबह में कोहरे के हैं आसार
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि 27 व 28 जनवरी की सुबह में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा और बाद में आसमान मुख्यतः साफ रहेगा। 29 जनवरी की सुबह में भी कोहरा या धुंध की स्थिति रहेगी। बाद में आसमान मुख्यतः साफ रहेगा। मौसम शुष्क रहेगा। 30 जनवरी की सुबह में कोहरा या धुंध छाए रहने की संभावना है। राज्य के दक्षिणी एवं निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाए रह सकते हैं, जबकि शेष भागों में आसमान मुख्यतः साफ रहेगा. 31 जनवरी की सुबह में कोहरे या धुंध और बाद में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं. मौसम शुष्क रहेगा. 1 फरवरी की सुबह में कोहरा या धुंध और बाद में आसमान मुख्यतः साफ रहेगा।